राजनांदगांव
शहर कांग्रेस ने किया शोभायात्रा का स्वागत
16-Apr-2022 3:25 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 अप्रैल। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2621वें जन्म कल्याणक के अवसर पर 14 अपै्रल को शहर में जैन समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में बसंतपुर थाना के सामने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया कर जैन समाज के लोगों को भगवान महावीर स्वामी की जयंती की बधाई दी।
इस अवसर पर संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री नरेश शर्मा, झम्मन देवांगन, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद बागड़ी, भरत सोनी, भोला यादव, प्रज्ञा गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे