राजनांदगांव

ओडिशा में 30-31 को निर्माण मजदूरों का राष्ट्रीय अधिवेशन
25-Mar-2022 8:06 PM
 ओडिशा में 30-31 को निर्माण मजदूरों का राष्ट्रीय अधिवेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 मार्च। भारतीय मजदूर संघ से सबद्ध अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ का आठवां अखिल भारतीय अधिवेशन आगामी 30 व 31 मार्च को महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिटी पाटिल की अध्यक्षता में ओडिशा के कटक शहर में संपन्न होगा।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री योगेशदत्त मिश्रा, छग निर्माण मजदूर महासंघ के अध्यक्ष सुदर्शन मानिकपुरी व महामंत्री राजेश रजवाड़े ने बताया कि अधिवेशन में देशभर के सभी प्रांतों के सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित रहकर दो दिनों तक निर्माण मजदूरों की समस्याओं पर मंथन कर अनेक प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजेंगे। खासकर छत्तीसगढ़ क्षेत्र में निर्माण मजदूरों की योजनाओं को लेकर चल रही लाल फीताशाही पर विशेष चर्चा होगी तथा राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के उल्लंघन का मामला भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।


अन्य पोस्ट