राजनांदगांव

साड़ी भेंट व रक्तदान कर मनाया शहीद दिवस
25-Mar-2022 5:22 PM
साड़ी भेंट व रक्तदान कर मनाया शहीद दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मार्च। 
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल एवं सामाजिक इकाई जीवनदान सेवा संस्था ने संयुक्त रूप से 23 मार्च को आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को साड़ी भेंटकर व रक्तदान कर शहीदों के बलिदान को नमन करते शहीद दिवस मनाया।

नंदूराम साहू ने बताया कि वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव  को आज के ही दिन अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई। भारत माता का नाम लेकर उन्होंने अपने प्राणों का त्याग किया। समाजसेवी करूणा यादव ने बताया कि आज का दिन देश के  इतिहास में अविस्मणीय दिन है। इस दिन अंग्रेजों ने क्रांति की एक आवाज का दमन करने का कायराना प्रयास किया, हम उन वीर भारत माता के सपूतों को नमन करते हैं। जिनके बलिदानों से आज हम आजाद भारत में निवास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में नंदूराम साहू, शिव शर्मा, सुनील सेन, राहुल बलदेव मिश्रा, अंशुल कसार, महेंद्रलाल जंघेल, राजा सिंग, हरिश भानुशाली, दुर्गेश वैष्णव, राकेश कसार, करूणा यादव, मोना गोसाई, रिंकी कसार, आयुषी कसार, सत्यम मिश्रा, शुभम नाविक, राहुल ताम्रकार सहित अन्य लोग शाामिल थे।
 


अन्य पोस्ट