राजनांदगांव
छग निर्माण मजदूर महासंघ ने किया प्रदर्शन
12-Mar-2022 6:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मार्च। भारतीय मजदूर संघ से सबद्ध छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की प्रस्तावित नई योजनाओं में संशोधन सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदेशभर के सभी जिला केन्द्रों में धरना प्रदर्शन, रैली निकालकर आंदोलन किया गया।
आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री व श्रममंत्री के नाम श्रम विभाग के माध्यम से 10 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित कर सरकार को चेतावनी दी गई कि श्रमिक समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए अन्यथा राजधानी रायपुर में सडक़ की लड़ाई लड़ी जाएगी। उक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री योगेशदत्त मिश्रा, महासंघ के अध्यक्ष सुदर्शन मानिकपुरी, महामंत्री राजेश राजवाड़े ने जारी विज्ञप्ति में दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे