राजनांदगांव

बकरी पालन सिरोही नस्ल की उन्नत विधियों पर प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन
11-Mar-2022 2:42 PM
बकरी पालन सिरोही नस्ल की उन्नत विधियों पर प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन

राजनांदगांव, 11 मार्च। अंबागढ़ चौकी में कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा संचालित केन्द्र प्रवर्तित योजना डीबीटी बायोटेक किसान हब की स्थापना की गयी है। यह परियोजना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान बरौंडा रायपुर के निदेशक सह कुलपति भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान डॉ. पीके घोष,  प्रमुख अन्वेषक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान डॉ.  पी मुवेंथन पलानीसामी के मार्गदर्शन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के डॉ. बीएस राजपूत,  वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख व परियोजना प्रभारी गुंजन झा विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यानिकी द्वारा संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में डॉ. बीएस राजपूत, गुंजन झा,  प्रवीण बनवासी,  तोरण निषाद, यंग प्रोफेशन, पशुपालन विभाग एवं कृषि विभाग अधिकारीगण साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कृषकों में भाग लेकर लाभ प्राप्त किया है।
 


अन्य पोस्ट