राजनांदगांव

छग जूनियर बालिका हॉकी टीम के लिए 25 खिलाडिय़ों का चयन
22-Feb-2022 3:57 PM
छग जूनियर बालिका हॉकी टीम के लिए 25 खिलाडिय़ों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी ।
छत्तीसगढ़ हॉकी की जूनियर बालिका हॉकी टीम के लिए एक दिवसीय चयन स्पर्धा का आयोजन 21 फरवरी को स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सुबह 9 बजे से आयोजित की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यता प्राप्त जिलों से कुल 66 हॉकी खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि 23 मार्च से 3 अप्रैल तक काकीनाडा आंध्रप्रदेश में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके लिए राज्य की टीम के संभावित खिलाडिय़ों का चयन स्पर्धा की गई चयन स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर 25 खिलाडिय़ों का चयन किया गया।

चयन पश्चात 25 संभावित जूनियर बालिका हॉकी खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय  हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी। उक्त चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ़ हॉकी के कोषाध्यक्ष आशा थॉमस, जिला हॉकी संघ दुर्ग के अध्यक्ष अंसार अहमद, एनआईएस हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, अमित मथोर, सूर्यमणि मिश्रा, हॉकी कोच दलबीर सिंह, जंहागिर खान, एम. रवि रॉव सहित आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट