राजनांदगांव
कार्यपरिषद में प्रो. तिवारी की नियुक्ति
20-Feb-2022 5:07 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
खैरागढ़, 20 फरवरी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कार्य परिषद में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रो. आईडी तिवारी को बतौर प्रोफेसर राजभवन से सदस्य नियुक्त किया गया है। राजभवन से जारी पत्र के अनुसार उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। प्रो. डॉ. तिवारी अंग्रेजी के विद्वान होने के साथ-साथ विभिन्न विषयों के जानकार है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित मंचों पर व्याख्यान देने और कई शैक्षणिक संस्थाओं में सेवाएं देने का दीर्घ अनुभव रखने वाले प्रो. तिवारी वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में अंग्रेजी विभाग के प्रमुख होने के अलावा कुलसचिव के रूप में भी सेवारत हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे