राजनांदगांव

सुमीत को भाजपा में शहर मंत्री का दायित्व
18-Feb-2022 6:40 PM
सुमीत को भाजपा में शहर मंत्री का दायित्व

राजनांदगांव, 18 फरवरी। दक्षिण मंडल शहर अध्यक्ष तरूण लहरवानी द्वारा अपने मंडल की कार्यकारिणी में विस्तार करते शहर के युवा नेता सुमीत अजमानी को भाजपा शहर मंत्री का महत्वपूर्ण पद दिया गया। सुमीत  ने भाजपा जिला अध्यक्ष  मधुसूदन यादव, दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा  से मिलकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी उन्हें दी। साथ ही  वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख,  भाजपा जिला महामंत्री सचिन बघेल, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी, नेता प्रतिपक्ष किशन यदु, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा से भी मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुमीत को शहर मंत्री पद मिलने पर नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, मुकेश शर्मा, पुष्पेंद्र साहू, नागेश यदु, पार्षद गगन आईच, आशीष डोंगरे, आलोक श्रोती, संयम जैन, वैभव माहेश्वरी, राजू वर्मा, गीतेश गुप्ता, जसमीत सिंह भाटिया, आशुतोष सिंह, कमलेश प्रजापति, संदीप साहू, अभिषेक सेन, सुनील भुजाड़े, कुणाल तारम, अरुणेश झा, लक्ष्मीकांत साहू, सत्यम मिश्रा एवं अन्य उनके मित्र मंडल द्वारा हर्ष व्यक्त करते उनसे मिलकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट