राजनांदगांव

वारंटियों की गिरफ्तारी
13-Feb-2022 3:27 PM
वारंटियों की गिरफ्तारी

राजनांदगांव, 13 फरवरी । शहर सहित जिलेभर में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जा रही है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।  पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में जिले के न्यायालयों से जारी स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत 12 फरवरी को जिलेभर में कुल 61 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए। इसमें राजनांदगांव डिवीजन में 26, खैरागढ़ डिवीजन में 10, डोंगरगढ़ डिवीजन में 8, अंबागढ़ चौकी डिवीजन में 6, मानपुर डिवीजन में 2, गंडई डिवीजन में 1, बोरतलाव थाना में 5 तथा लालबाग थााना में 3 गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए। पुलिस के अनुसार इस अभियान में जिलेभर में पुलिस की अलग-अलग टीमें वारंटियों की पतासाजी में लगी हुई है।


अन्य पोस्ट