राजनांदगांव

प्रदर्शनी में विभा ने किया जिले का प्रतिनिधित्व, स्टॉल को मिली सराहना
09-Feb-2022 4:02 PM
प्रदर्शनी में विभा ने किया जिले का प्रतिनिधित्व, स्टॉल को मिली सराहना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 फरवरी।
विभागीय उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन 3 से 5 फरवरी तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में हुआ। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के समस्त विभागों के चयनित स्टॉल लगाए गए। इसी क्रम  में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया। इस प्रदर्शनी में राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व करते खैरागढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईटोला की शिक्षिका विभा पाटकर ने भी अपने द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया।

उल्लेखनीय है कि शिक्षिका विभा पाटकर ने खिलौने से शिक्षा विषय पर रोचक स्टॉल लगाकर अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया और इस प्रदर्शनी में उनके स्टाल को काफी सराहना मिली। उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी राजनंादगांव एचआर सोम, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा राजनांदगांव रश्मि सिंह, एपीसी सतीश ब्यौहरे, एपीसी एचडी कोसरे, जिला मीडिया सहयोगी पीआर झाड़े एवं दुर्गेश त्रिवेदी, बीईओ खैरागढ़ महेश भुआर्य एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक भगत सिंह ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।
 


अन्य पोस्ट