राजनांदगांव

13 ने की देहदान की घोषणा
03-Feb-2022 3:11 PM
13 ने की देहदान की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 फरवरी।
देहदान समिति राजनांदगांव के संयोजक व रातापायली निवासी समाजसेवी पुनारद दास साहू की देहदानी पत्नी स्व. जंत्रीबाई साहू की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते गत् दिनों 13 लोगों ने देहदान का संकल्प पत्र जमाकर देहदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

देहदानियों द्वारा कोमल साहेब कबीर आश्रम परसोदा जिला कांकेर के सानिध्य में तेरह देहदानियों ने अपना देहदान का घोषणा पत्र मेडिकल कॉलेज राजनंादगांव में जमा किया। जिसमें पतराम साव नया ढाबा, गुरूदयाल साहू,  बिंदादेवी साहू राजपूत गली स्टेशनपारा राजनांदगांव, धनियाबाई ठाकुर लखोली,  रोमनाथ साहू दीवानभेड़ी,  सीताबाई साहू दीवानभेड़ी,  संंतोष दास साहू, राजेश्वरी साहू,  सावनाबाई साहू, मनराखन कन्नौजे,  कविता कन्नौजे तुमड़ीबोड़, मुरलीदास साहू भोथीपार एवं ओजस दास अधिवक्ता राजा भानपुरी शामिल हंै। कोमल साहेब भी स्वयं देहदान पूर्व में ही कर चुके हैं।

इस संबंध में साहेबजी उपदेश सारगर्भित विचारों से अवगत कराए हैं। साथ ही देहदानियों ने भी अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम को देहदान समिति के संयोजक पूनारद दास साहू, अध्यक्ष खेलूराम साहू, सलाहकार पतराम साव, उपाध्यक्ष कुंवरसिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप देवांगन, समाजसेवी अमरोतन साहू, सीएल हिरवानी ने संबोधित किया। उक्त जानकारी पतराम साव और जगदीश साहू ने दी।
 


अन्य पोस्ट