राजनांदगांव

गुप्त नवरात्र शुरू, भक्तिमय माहौल में पूजा-अर्चना
02-Feb-2022 4:38 PM
गुप्त नवरात्र शुरू, भक्तिमय माहौल में पूजा-अर्चना

मंदिरों में पहुंचने लगे श्रद्धालु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 फरवरी।
बुधवार से गुप्त नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही मंदिरों और घरों में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। इस नवरात्र पर्व पर पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा के विविध रूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। पर्व शुरू होने से पूर्व देवी मंदिरों में तैयारियां की जा रही थी।

पर्व शुरू होने के साथ ही श्रद्धालु मौन व्रत समेत मां दुर्गा की उपासना करते हैं। इस पर्व के चलते आगामी 5 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व को लेकर भी मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही है। बुधवार को गुप्त नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही भक्तगण  मंदिरों में पहुंचने लगे हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा मां  दुर्गा व अन्य देवी शक्तियों का आह्वान करते घर-परिवर की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट