राजनांदगांव

नांदगांव नगर सहित सभी तहसील में होंगे चुनाव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 फरवरी। जिला साहू संघ राजनांदगांव की बैठक गणतंत्र दिवस पर जिलाध्यक्ष कमल किशोर साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिले के 7 तहसीलों के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। जिनके निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
घोषित कार्यक्रम अनुसार 27 फरवरी को मानपुर, 6 मार्च को अंबागढ़ चौकी व छुरिया, 12 मार्च को डोंगरगढ़ व नगर साहू संघ राजनांदगांव, 13 मार्च को राजनांदगांव व 20 मार्च को खैरागढ़ तहसील का निर्वाचन कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
जिला महामंत्री अमरनाथ साहू ने बताया कि निर्वाचन सभी तहसीलो से मतदाता सूची तैयार कर 31 जनवरी तक मंगाए गए हैं। जिसका 10 फरवरी को प्रथम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 15 व 16 फरवरी को प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर 18 फरवरी को अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। प्रत्येक तहसील के निर्वाचन हेतु तहसील, मंडल तथा उच्च ईकाई के पदाधिकारी को सम्मलित कर मतदाता सूची तैयार किया जाएगा। समस्त निर्वाचन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू के मार्गदर्शन में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी व जिला पदाधिकारी द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष कमल किशोर साहू, महामंत्री अमरनाथ साहू, उपाध्यक्ष डीडी साहू, नीरा साहू, अंजू पूरन साहू, संगठन सचिव हेमंत साहू, सहसचिव धरम साहू, उप कोषाध्यक्ष भुवाल साहू, अंकेक्षक अंजोर सिंह साहू, भागवत साहू संयोजक अधिवक्ता प्रकोष्ठ, नरेश गंजीर सहसचिव न्याय प्रकोष्ठ, नारायण साहू सचिव युवा प्रकोष्ठ, कार्यकारिणी सदस्य महेश साहू, कन्हैयालाल साहू, चेतन आनंद चौधरी आदि उपस्थित थे।