राजनांदगांव

भाजयुमो ने मनाई विवेकानंद जयंती
14-Jan-2022 5:50 PM
भाजयुमो ने मनाई विवेकानंद जयंती

राजनांदगांव, 14 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 159वीं जयंती पर 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन और संबोधन का प्रसारण सभी मंडलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगांव द्वारा किया गया। प्रसारण के पश्चात विवेकानंद के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम मे जिला  युवा मोर्चा के पदाधिकारी  एवं  मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट