राजनांदगांव

युुगांतर में मनी विवेकानंद जयंती मनी
14-Jan-2022 5:37 PM
युुगांतर में मनी विवेकानंद जयंती मनी

राजनांदगांव, 14 जनवरी। युगांतर पब्लिक स्कूल में विवेकानंद जयंती संस्था के प्राचार्य मधुसूदन नायर, चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, सेक्रेटरी अखराज कोटडिय़ा, कोषाध्यक्ष पारस अग्रवाल, एकेडमिक हेड शैलजा एम. नायर की उपस्थिति में मनी।  विवेकानंद के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विवेकानंद के  कथन ’उठो जागो और लक्ष्य जब तक प्राप्त न हो तब तक परिश्रम करते रहो’ को याद किया गया।  प्राचार्य मधुसूदन नायर ने स्टॉफ  के साथ शैक्षणिक लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लिया। इस दौरान कोरोना का प्रोटोकाल का पालन करते शिक्षकगण उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट