राजनांदगांव
92 वर्षीय हिरौंदी का सम्मान, लगवाया दूसरा डोज
13-Jan-2022 6:53 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 13 जनवरी। डोंगरगांव विकासखंड के खुज्जी की 92 वर्षीय हिरौंदीबाई कोविड टीकाकरण जागरूकता की मिसाल बन गई है। कोविड टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष महाभियान में श्रीमती हिरौंदीबाई ने कोविड-19 संक्रमण की सुरक्षा के लिए कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा डोज लगाकर अन्य नागरिकों को जागरूक किया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर हिरौंदीबाई को उनके घर जाकर टीकाकरण जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें साड़ी, शॉल, कंबल, मास्क और सेनेटाईजर प्रदान किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे