राजनांदगांव

विहिप बजरंग दल में सुनील सेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
11-Jan-2022 4:17 PM
विहिप बजरंग दल में सुनील सेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजनांदगांव, 10 जनवरी। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल अखाड़ा प्रमुख सुनील सेन को जिले में एक और बड़ी जिम्मेदारी जिला संयोजक का प्रमुख पद पर मनोनीत किया गया। पूर्व में भी अखाड़ा प्रमुख पद पर रहकर अपने वरिष्ठजनों के विश्वास पर खरा उतरे उक्त पद पर रहकर जिला एवं शहर में धार्मिक, सामाजिक कार्यों को बखूबी निभाया। कोरोना संकमण काल में भी सुनील सेन ने जनता के लिए दैनिक आवश्यकताओं में अनाज एवं सुरक्षा किट और आक्सीज आदि वस्तुओं की सहयोग किया। सुनील सेन ने इस अहम जिम्मेदारी के लिए विश्व हिंदू परिषद का आभार जताया।
 


अन्य पोस्ट