राजनांदगांव
राज्यपाल 10 को संगीत विवि खैरागढ़ में
08-Jan-2022 4:38 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
खैरागढ़, 8 जनवरी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुईया उइके का 10 जनवरी को आगमन हो रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्यपाल सोमवार 10 जनवरी को 11.30 बजे विश्वविद्यालय के कैंपस टू स्थित प्रेक्षागृह में रंगमंच का उद्घाटन करेंगी। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा जोर शोर-से तैयारियां की जा रही है।
गौरतलब हो कि इसके पहले राज्यपाल अनुसुईया उइके का 17 दिसंबर 2019 को 15वें दीक्षांत समारोह में आगमन हुआ था, उसी समय विश्व प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन खान साहब को डी लिट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया था। लगभग 2 साल बाद विश्वविद्यालय में राज्यपाल का आगमन हो रहा है, जिसको लेकर विश्व विद्यालय परिवार काफी उत्साहित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे