राजनांदगांव
नीलू ने दिखाया दम, जामुल में भाजपा की जीत
08-Jan-2022 3:20 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 8 जनवरी। दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका जामुल में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हुआ। भाजपा के ईश्वर ठाकुर ने 12 मत अर्जित कर प्रतिद्वंदी को परास्त किया। नगरीय निकाय जामुल चुनाव प्रभारी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा की कुशल रणनीति और बेहतर चुनाव प्रबंधन से भाजपा को चुनाव में भारी मत प्राप्त हुए।
ज्ञात हो कि जब से जामुल नगरीय निकाय चुनाव में नीलू शर्मा को चुनाव प्रभारी बनाया गया, तब से श्री शर्मा ने भाजपा को विजयी बनाने बेहतर चुनाव प्रबंधन कर भाजपा के पक्ष में क्षेत्र के नागरिको में सकारात्मक रणनीति अपना कर कार्य किया। जिसके परिणाम स्वरूप अध्यक्ष के पद पर भाजपा काबिज हुई। श्री शर्मा ने क्षेत्र के नागरिकों का आभार व्यक्त करते कहा कि इस जीत से आगामी चुनाव में कांग्रेस कि पराजय निश्चित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे