राजनांदगांव

विधायक समर्थकों ने दिया जोगी कांग्रेस से इस्तीफा
02-Dec-2021 5:51 PM
विधायक समर्थकों ने दिया जोगी कांग्रेस से इस्तीफा

देवव्रत के निधन बाद जोगी कांग्रेस से कार्यकर्ता हो रहे दूर

गंडई, 2 दिसंबर। पिछले दिनों खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद लगातार खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नये-नये समीकरण पैदा हो रहे हैं। इसी कड़ी में देवव्रत सिंह की बेटी सताक्षी सिंह ने 30 नवंबर को खैरागढ़ पैलेस में अपने पिता के कट्टर समर्थकों के सथ बैठक कर आगामी दिनों के लिए रूपरेखा तैयार करते नजर आई। इस मौके पर उनकी मां और राजा देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पदमा देवी सिंह भी उपस्थित रहीं।

बैठक में खैरागढ़ से लेकर छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा क्षेत्र के स्व. सिंह के कट्टर समर्थक बड़ी संख्या में शामिल थे। बैठक में गंडई के उनके समर्थक  भूषणमणि झा, रवि रजक, असरफ  सिद्दकी, निप्पू रजक, सादिक खान, सतीश जांगड़े, आकिब खान, निशार खान ने लिखित में जनता कांग्रेस से इस्तीफा उनकी बेटी सताक्षी सिंह को दी।
युवाओं के इस्तीफे के बाद क्षेत्र में जनता कांगे्रस को एक बड़ा झटका लगा, वहीं पार्टी की स्थिति जमीनी स्तर पर भी कमजोर होने के आसार हैं।
 


अन्य पोस्ट