राजनांदगांव

राजनांदगांव, 2 दिसंबर। एक दिसंबर को किसान उत्सव के रूप में किसानों का सम्मान एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री एवं वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव ने डोंगरगढ़ के कसारी एवं रेंगाकठेरा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर शुभारंभ किया।
श्री यादव ने कहा कि आज का दिन किसानों के लिए महापर्व है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं लागू की है। देशभर में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जहां राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदी कर रही है। भाजपा की सरकार पिछले 15 साल सिर्फ किसानों का शोषण किए, 2100 रुपए समर्थन मूल्य एवं 300 रुपए बोनस के नाम से किसानों को ठगा गया।
श्री यादव ने कहा कि रमन सिंह खोखली बयानबाजी न करें कि उनके 15 साल के कार्यकाल में बारदाना का संकट नहीं हुआ। बारदाना का घोर संकट किसानों ने भाजपा की सरकार में झेले हैं। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में किसान खुशहाल हैं। किसानों के चेहरे पर खुशी है। यह स्पष्ट हमें इस शुभारंभ अवसर पर देखने को मिल रहा है।
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप शमा्र, होमदत वर्मा, मोती वर्मा, जयचंद वर्मा, नरसिंह वर्मा, नेतराम वर्मा, लखेश्वर साहू, मोती सिन्हा, पन्ना साहू एवं सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष समिति प्रबंधक, नोडल अधिकारी सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।