राजनांदगांव

बारदाने की कीमत अब 25 रुपए
02-Dec-2021 4:35 PM
बारदाने की कीमत अब 25 रुपए

राजनांदगांव, 2 दिसंबर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी हेतु पुराने जूट बारदाने की दर 18 रुपए प्रति नग से बढ़ाकर 25 रुपए प्रति नग निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने पुराने जूट बारदाने की दर बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखा था।

पहले दिन जिले में 84729.60 क्विंटल धान की खरीदी
राजनांदगांव जिले में आज पहले दिन 2 हजार 348 किसानों से 16 करोड़ 60 लाख 63 हजार रुपए की राशि के 84729.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई।
 


अन्य पोस्ट