राजनांदगांव

विकास छग स्टेट अंडर-19 ग्रुप के बने सेलेक्टर
30-Nov-2021 6:14 PM
विकास छग स्टेट अंडर-19 ग्रुप के बने सेलेक्टर

राजनांदगांव, 30 नवंबर। विकास अग्रवाल को छग स्टेट क्रिकेट संघ में अंडर-19 ग्रुप का सेलेक्टर नियुक्त  किया गया है। बीसीसीआई लेवल बी. कोच विजय ट्रॉफी प्लेयर 2008 में सीएसएससी से जुड़े रहे। पूर्व में अंडर-16 तथा अंडर-22 का कोच रहते अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया है। 5 वर्षों तक अंडर-14 तथा अंडर-16 के सेलेक्टर भी रहे हैं। इस सीजन में उन्हें प्रमोट कर अंडर-19 का सेलेक्टर नियुक्त किया गया है। श्री अग्रवाल मुंबई में रमाकांत अकरेचर तथा दिलीप वेंगसरकर की क्रिकेट अकादमी में खेल चुके हैं। देश के क्रिकेट टीम में खेलने वाले जहीर खान के साथ भी इन्होंने खेला है। अंडर-19 का सेलेक्टर नियुक्त किए जाने पर पप्पू भाटिया, वीजू शाह, राजेश दवे,  जुबीन शाह, प्रभतोज भाटिया, सिद्धार्थ पाठक,  जीएस मूर्ति,  मुकुल तिवारी, वेंक्टेश अग्रवाल,  सुशील कोठारी,  योगेश बागड़ी,  अजय पांडे,  घनश्याम लाल,  जितेन्द्र मिश्रा आदि ने बधाई दी।


अन्य पोस्ट