राजनांदगांव

कांग्रेस जनजागरण पदयात्रा का वार्डों में भ्रमण
22-Nov-2021 4:56 PM
कांग्रेस जनजागरण पदयात्रा का वार्डों में भ्रमण

राजनांदगांव, 22 नवंबर। पेट्रोल-डीजल, गैस व आवश्यक घरेलू सामानों के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाकर बढ़े दामों को कम करने की मांग कर रही है। 20 नवंबर को दक्षिण ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 23, 45 व 44 के वार्डों में भ्रमण किया तथा  21 नवंबर को  उत्तर ब्लॉक के लखोली वार्ड कमांक 31, 32, 33, 35, 36 में जन-जागरण पदयात्रा निकाली गई।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि 20 नवंबर को वार्ड क्र. 45 गांधी नगर से जन-जागरण पदयात्रा की शुरूआत हुई। जिसमें महेश नगर, खान नर्सिंग होम होते हुए कौरिनभाठा जैतस्तंभ चौक से होते सृष्टि कालोनी, जीवनदीप कालोनी, हरिओम कालोनी, गायत्री नगर, अनुपम नगर होते हुए पार्षद कार्यालय में यात्रा का समापन हुआ।  21 नवंबर को लखोली उत्तर ब्लॉक के प्रभारी महेन्द्र यादव के मागदर्शन में लखोली नाका चौक से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। जिसके पश्चात सेठी नगर, होकर जनता कालोनी, लखोली स्कूल से होते हुए अटल आवास से होकर संजय नगर महात्मा गांधी की प्रतिमा से होकर दुर्गा मंच के पास समापन हुआ।


अन्य पोस्ट