राजनांदगांव
महिला स्वास्थ्य पर चर्चा
20-Nov-2021 5:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 20 नवंबर। कस्तूरबा महिला मंडल में गत् दिनों इंटरनेशनल मार्केटिंग कार्पोरेशन आईएमसी बहनों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य पर चर्चा एवं चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष व अधिवक्ता शारदा तिवारी, आशा गुप्ता, अनिता जैन, शोभारानी चौरसिया, जनक गुप्ता, तृप्ति चैतवानी आदि महिलाएं शामिल थी।
इस अवसर पर चांदनी पंचवानी, नियामत हुद्दा ने स्वास्थ्य संबंधी विशेष जानकारी देते समस्याओं के संबंध में चर्चा करते निदान के उपाय बताए। अध्यक्ष श्रीमती तिवारी ने अनियमित खानपान से बढ़ रही महिलाओं की समस्या पर चिंता व्यक्त की।
उक्त जानकारी मंडल की आशा गुप्ता ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे