राजनांदगांव
पूर्व सांसद सिंह ने किए गणपति के दर्शन
16-Sep-2021 6:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 16 सितंबर। राजनांदगांव हॉकी एवं झांकी के नाम से सुप्रसिद्ध संस्कारधानी राजनांदगांव नगरी में गणेश उत्सव की अपनी विशिष्ट पहचान आज भी बनी हुई है। बुधवार को पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शहर के विभिन्न गणेश उत्सव मंडलों में पहुंचकर गणपति के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से राजनंादगांव में जो समिति के सदस्यों में गणेश भगवान के प्रति जो श्रद्धा और भाव दिखते हैं, उनके उत्साह और ऊर्जा से उन्हें भी अच्छा लगता है, इसलिए वे प्रतिवर्ष राजनांदगांव के प्रत्येक स्थल सजावट एवं गणपति के दर्शन करने आते हैं। विगत 2 वर्ष से कोरोनाकाल के कारण वह नहीं आ पाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे