राजनांदगांव

कांग्रेस दे न्याय व कर्जमुक्ति, भाजपा दे महंगाई और बेचे संपत्ति-शाहिद
10-Sep-2021 6:12 PM
 कांग्रेस दे न्याय व कर्जमुक्ति, भाजपा दे महंगाई और बेचे संपत्ति-शाहिद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 10 सितंबर। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के प्रभारी शाहिद भाई ने बूथ प्रबंधन कमेटी की तैयारी बैठक लेकर कांग्रेसियों से बूथ कमेटी पुनर्गठन के विषय में चर्चा व मार्गदर्शन कर उत्साह का संचार किया। वहीं केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि देशभर में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ही  पहली ऐसी सरकार है, जो किसान, मजदूर, युवा, बच्चे, महिला सहित सभी वर्ग के लिए कार्य कर रही है। वहीं भाजपाई सरकारी संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है।

महामंत्री शाहिद ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय भाजपा राज में जिस प्रकार से किसान व मजदूर परेशान थे, पर भाजपा सरकार की कोई कार्ययोजना नहीं थी। छग में शपथ लेने के कुछ घंटे में ही कांग्रेस ने अन्नदाता किसानों का कर्ज माफ  की घोषणा कर अपने चुनावी जनघोषणा पत्र के 36 वादों को अमल करने का संकेत दे दिया था और 27 वादे पूरे कर अपना राजधर्म निभाया है । जिसमें किसानों को उनके अन्न का वाजिब हक 2500 रुपए धान का समर्थन मूल्य भी देने का संकल्प लिया, लेकिन केंद्र  की भाजपा सरकार की साजिशें छग सरकार व राज्य की जनता के लिए कम नहीं हो रही है। आज छग का किसान खुशहाल  है और वह किसानी में फिर से वापस आ रहा है तो खाद संकट केंद्र सरकार की देन है। किसानों को 9000 प्रति एकड़ देने  या भूमिहीन कृषि किसान मजदूरों को 6000 देने की बात हो। साथ ही अकाल की संभावना को देखते छग सरकार सजग है। ये सभी किसान हितैषी निर्णय छग की सरकार को किसान हितैषी सरकार प्रमाणित की है।


अन्य पोस्ट