रायपुर

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा-साव
19-Nov-2026 7:51 PM
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा-साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 नवंबर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा किमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। जहां भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है, वहां ठोस कार्रवाई की जाती है। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।  भ्रष्टाचार में शामिल व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। वे देश को कमजोर करने और अराजकता फैलाने वाले बयान दे रहे हैं। चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत के लिए न्यायालय जाने का संवैधानिक रास्ता है। लेकिन राहुल गांधी न्यायालय में जाने के बजाय चुनाव परिणामों पर बेबुनियाद सवाल उठा रहे हैं। उन्हें न संविधान पर भरोसा है और न ही देश की न्याय व्यवस्था पर।

श्री साव ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही चुनावी अनियमितताओं से जुड़ा रहा है। एक समय न्यायालय ने कांग्रेस के प्रधानमंत्री के चुनाव को अनैतिक आचरण के आधार पर अमान्य ठहराया था। इसके बावजूद आज कांग्रेस दूसरों पर सवाल उठा रही है। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटें बढ़ी थी। वर्ष 2018 के मुकाबले उसे अधिक सीटें मिलीं। इसके बाद भी राहुल गांधी लगातार झूठ और भ्रामक आरोपों के जरिए देश को बदनाम करने में जुटे हैं।


अन्य पोस्ट