रायपुर
सौ से अधिक गुण्डा-निगरानी बदमाशों की परेड
14-Nov-2026 6:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवम्बर। पश्चिम जोन पुलिस ने 2 दिनों तक चलाए गए सघन धरपकड़ अभियान में 106 गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की परेड कराया । सभी को अपराधों से दूर रहने सख्त हिदायत दी गई। इनमें से 7 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 2 स्थाई एवं 3 गिरफ्तार किए गए।
थाना पुरानी बस्ती, डी.डी. नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा एवं मुजगहन थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने यह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे सक्रिय गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को चिन्हांकित किया गया, जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे