रायपुर

विस के शीतकालीन सत्र के लिए दो तिथियों के प्रस्ताव
07-Nov-2026 6:48 PM
विस के शीतकालीन सत्र के लिए दो तिथियों के प्रस्ताव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 नवंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए संसदीय कार्य विभाग ने तिथियों के दो प्रस्ताव भेजे हैं। इनके अनुसार  पहला प्रस्ताव 7 से 11 दिसंबर और दूसरा प्रस्ताव दूसरे सप्ताह में 14-17 दिसंबर तक का है।  इस पर अब दीपावली बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप अंतिम निर्णय लेंगे। उसके बाद अधिसूचना जारी की जाएगी।

वैसे मानसून सत्र के अंतिम दिन स्पीकर रमन सिंह ने दिसंबर के तीसरे सप्ताह में शीत सत्र आहूत करने की घोषणा की थी। तीसरे सप्ताह में 4 निगम समेत 17 निकायों के चुनाव को देखते हुए सरकार शीत सत्र पहले करने की तैयारी में है। ताकि चुनाव अभियान के लिए पर्याप्त समय मिल सके। दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने पिछले माह सीएम को पत्र लिखकर सदन की अधिकाधिक बैठकें करने पर जो दिया था। दोनों ही प्रस्ताव में सदन की 5 या 4 बैठकें ही हो रही हैं। बहरहाल इस शीत सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट के साथ  नागरिक संहिता संशोधन विधेयक (समान नागरिक संहिता एक्ट)  भी पेश करेगी।


अन्य पोस्ट