रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 नवंबर। गृह विभाग ने पुलिस की इमरजेंसी सर्विस डायल 112 को संचालन के लिए सी-डैक के सुपुर्द कर दिया है। इस सेवा से पुरानी कंपनी अलग कर दी गई है और सी डैक ने टेक ओवर भी कर लिया है। अब 112 के वाहनों के संचालन (फ्लीट मैनेजमेंट) के लिए भी टेंडर हो गया है। डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब बहुत जल्द पूरे प्रदेश में 112 सेवा मिलने लगेगी।
यहां बता दें कि वेतन संबंधी विवाद पर 112 वाहनों के ड्राइवरों की हड़ताल और अन्य कारणो को लेकर सेवा बदहाल रही है। अभी एबीपी फिलहाल डायल-112 का संचालन कर रही है। डायल 112 का टेंडर पुलिस मुख्यालय ने टेंडर करीब 300 करोड़ में त्रङ्क्य श्वरूक्रढ्ढ ग्रीन हेल्य सर्विसेज को दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की कमेटी ने इस फायनल कर फाइल सरकार के पास भेज दी है। सरकार को अब इस पर अंतिम मुहर लगानी है। तीन साल पहले खरीदी गईं 400 नई बुलेरो को अब डायल 112 में चलाया जाएगा। यह गाडय़िां खड़ी खड़ी कबाड़ हो चुकी हैं अब इनके चलने की बारी आई है। जल्द ही सरकार की मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पुलिस सेवा में इन गाडय़िों का संचालन शुरु हो जाएगा।
क्या है सी डैक: सी -डैक सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग है, जो भारत सरकार की एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है। इसके मुख्य कार्य अनुसंधान और विकास: उन्नत आईटी समाधानों (जैसे सुपरकंप्यूटिंग, ग्रिड कंप्यूटिंग, ई-गवर्नेंस और सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकियां) का डिजाइन, विकास और परिनियोजन।
प्रशिक्षण- युवाओं को इंडस्ट्री के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उच्च गुणवत्ता वाले तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना।
नवाचार- नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने वाली अत्याधुनिक तकनीकों का विकास और कार्यान्वयन करना। यह भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ( के अधीन काम करती है।


