रायगढ़

बिना अनुमति बोर खनन जांच शुरू
09-May-2026 6:25 PM
बिना अनुमति बोर खनन जांच शुरू

रायगढ़, 9 मई। धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत कापू तहसील क्षेत्र के ग्राम कमोशीनडाड में गुरुवार शाम करीब 4 बजे उस समय हडक़ंप मच गया, जब बोर खनन की सूचना मिलने पर कापू तहसीलदार उन्मेष पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और जांचशुरू की। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक मशीन द्वारा बोर खनन का कार्य किया जा रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के पास आवश्यक अनुमति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।


अन्य पोस्ट