रायगढ़

ट्रेलर ने सायकल सवार को कुचला, मौत
03-May-2026 5:11 PM
ट्रेलर ने सायकल सवार को कुचला, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 3 मई।
 कोयले से भरी ट्रेलर ने निर्दोष साईकिल सवार ग्रामीण की जान ले ली। ग्रामीणों के बताये अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बाईपास में घरघोड़ा रेलवे रेल्वे स्टेशन (कोल साइडिंग) के पास मुख्य मार्ग में कपटडेरा के युवक को अडानी कंपनी के अंदर चलने वाली ट्रांसपोर्टर की ट्रेलर का कोयला लोड लेकर साइडिंग की तरफ जा रही थी ने सायकल सवार को कुचल दिया। जिससे सायकल सवार की सर के चीथड़े उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
घटना लगभग रात 9:45 के आसपास की बताई जा रही है। वहीं घरघोड़ा पुलिस ने आनन फानन में मृतक के शव अस्पताल पहुंचा दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतक की पहचान दिल कुमार पिता बाल कुमार ( 32) कपाटडेरा ग्राम पंचायत भेंड्रा थाना घरघोड़ा के रूप में की गई है। मृतक के परिवार में अकेला कमाने वाला था जिसके तीन छोटे बच्चे होना बताया जा रहा है।
मौके पर परिजनों के साथ ग्राम पंचायत भेंड्रा के सरपंच, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग पीडि़त परिवार के लिए उचित मुआवजा कि मांग कर रहें है। प्रत्यक्षदर्शियों के बताएं अनुसार साईकिल सवार सडक़ के किनारे से अपने घर की तरफ जा रहा था उसी समय ट्रेलर ने रगड़ दिया जिससे सायकल सवार की मौके पर मौत हो गई।
पूर्व में भी घरघोड़ा बायपास स्थित कोल साइडिंग में चलने वाली गाडिय़ों की वजह से एक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी है आये दिन गाडिय़ों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है पैदल राहगीरों , सायकल और बाईक सवार चालकों को भारी कठनाईयो का सामना करना पड़ता है। बहरहाल घरघोड़ा पुलिस ने घटना करीत ट्रेलर को जब्त कर लिया है वही ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्यवाई में जुट गई है।


अन्य पोस्ट