रायगढ़

ट्रैक्टर-बाइक में भिड़ंत, एक मौत, दूसरा गंभीर
25-Apr-2026 12:49 PM
ट्रैक्टर-बाइक में भिड़ंत, एक मौत, दूसरा गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 25 अप्रैल।
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में सडक़ हादसा हो गया। पोरडी के पास लकड़ी से लदा ट्रैक्टर और बाइक में आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान रामधन राठिया (20 वर्ष), निवासी ग्राम बुलेकेरा के रूप में हुई है, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल नोमेश राठिया (22 वर्ष), निवासी बुलेकेरा का पैर फैक्चर हो गया है, जिसे इलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है वही ूपूरे मामले की जाँच में जुट गई है पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
 


अन्य पोस्ट