रायगढ़

संस्कार स्कूल का विद्यार्थी बैंक परीक्षा में चयनित
05-Apr-2026 7:03 PM
संस्कार स्कूल का विद्यार्थी बैंक परीक्षा में चयनित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 5 अप्रैल। शहर की शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल का पूर्व छात्र बरमकेला के निवासी ताराचंद पटेल माता गोदावरी पटेल का सुपुत्र अश्विनी पटेल का चयन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लिए हुआ है।

ज्ञात हो कि अश्विनी पटेल संस्कार पब्लिक स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर बीटेक इलेक्ट्रीकल्स से कॉलेज किया तत्पश्चात उसने बैंकिंग क्षेत्र में परीक्षा दी जिसमें भारतीय स्टेट बैंक के जूनियर एसोसिएट के रूप में सफलता पाकर पदस्थापना मिली। अश्विनी की सफलता पर संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अश्विनी प्रारंभ से ही मेघावी छात्र था। स्कूल में उसने शिक्षा के साथ-साथ को कैरीकुलर गतिविधियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसकी सफलता पर संस्कार पब्लिक स्कूल गौरवान्वित है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट (2025) के रूप में चयन होना मेरे लिए सिर्फ एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि उन वर्षों की मेहनत का परिणाम है जिसकी नींव संस्कार पब्लिक स्कूल, रायगढ़ में रखी गई थी। मेरी शैक्षणिक यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव कक्षा 6वीं से 10वीं तक का समय रहा। इसी दौरान मुझे न केवल किताबी ज्ञान मिला, बल्कि अनुशासन और सही मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। इन्हीं संस्कारों का फल था कि मैंने कक्षा 10वीं (सीबीएसई) में 10 सीजीपीए हासिल कर स्कूल में टॉप किया और आज बैंकिंग के इस मुकाम तक पहुँच सका।

मेरी इस सफलता में विद्यालय के नेतृत्व और शिक्षकों की भूमिका सबसे ऊपर है जिसमें सर्वाधिक योगदान डायरेक्टर एवं मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा सर का है। उन्हें पता है कि बच्चे को किस दिशा में जाना चाहिए वे अपनी पारखी नजर से और दूरदर्शी नेतृत्व से मुझे निरंतर प्रेरणा प्रदान किए और हमेशा बड़े सपने देखने व उसे पूरा करने का साहस प्रदान किए। वे वास्तव में मेरे लिए एक लाईटहाउस के तरह भूमिका अदा किए। जिसने स्कूल छोडने के बाद भी मेरा मार्गदर्शन किया। उनके अलावा सी.पी. देवांगन द्वारा गणित विषय में दी गई शिक्षा मेरे लिए वरदान साबित हुई। उनके विषय पर पकड़ और मार्गदर्शन का भी मेरी सफलता में विशेष योगदान है। मैं संस्कार पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रश्मि शर्मा सहित संपूर्ण स्टॉफ को मेरा कैरियर गढने में योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस गौरवशाली पल में, मैं अपनी इस सफलता को अपने परिवार के साथ-साथ अपने स्कूल और गुरुजनों को समर्पित करता हूँ।


अन्य पोस्ट