रायगढ़
सडक़ बनी, फिर खुद गई!
14-May-2026 5:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पाइप लाइन फटने से बढ़ी परेशानी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 मई। रायगढ़ के सावित्री नगर मार्ग में पाइप लाइन फटने के बाद निगम की टीम ने हाल ही में बनी नई सडक़ को फिर से खोद दिया।
सडक़ खोदने के कारण इस मार्ग का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है, जिससे दिनभर लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर लाखों रुपए खर्च कर नई सडक़ का निर्माण कराया गया था, लेकिन पाइप लाइन फटने की घटना के बाद सडक़ को दोबारा जेसीबी से खोदना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि पहले सडक़ बना दी जाती है और बाद में नाली, पाइप लाइन या अन्य कार्यों के लिए उसी सडक़ को फिर से तोड़ दिया जाता है। इससे सरकारी राशि की बर्बादी के साथ-साथ लोगों को भी परेशान होना पड़ता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


