रायगढ़

पिकअप-बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत
04-Apr-2026 6:35 PM
पिकअप-बाइक में भिड़ंत,  युवक की मौत

रायगढ़, 4 अप्रैल। पिकअप और बाईक में आमने-सामने भिडं़त हो जाने की घटना में बाईक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पुलिस पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार लैलूंगा थाना के ग्राम फूलीकुंडा के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है जिसमें पिकअप और बाइक सवार के आमने- सामने भिड़ंत हो गई है जिसमें बाइक सवार की मौके मौत होना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान गोपी राम पैंकरा पिता शनि राम पैंकरा उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी मोहनपुर थाना लैलूंगा बताया जा रहा है। लैलूंगा पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। फिलहाल लैलूंगा पुलिस शव का मर्ग कायम कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे कि विवेचना में जुट गई है। 


अन्य पोस्ट