रायगढ़

8 भठ्ठीयां नष्ट, शराब बनाने के उपकरण-बर्तन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
04-Apr-2026 6:33 PM
8 भठ्ठीयां नष्ट, शराब बनाने के उपकरण-बर्तन जब्त, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 4 अप्रैल। 3 अप्रैल को ग्राम घरघोड़ी के खेतधरहा नदी किनारे अवैध शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सटिक रेड कार्रवाई की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहां आरोपी छोटू डनसेना को अवैध रूप से महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब निर्माण करना स्वीकार किया। पुलिस ने मौके से करीब 190 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 19 हजार है, जब्त की। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त सिल्वर के बड़े बर्तन, टिन टीपा सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान मौके पर संचालित 8 अवैध भ_ियों को भी नष्ट किया गया।

आरोपी छोटू डनसेना पिता अनंत सिंह डनसेना उम्र 37 वर्ष निवासी घरघोड़ी थाना घरघोड़ा के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में मुनादी कर अवैध शराब निर्माण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है कि ऐसे कृत्यों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट