रायगढ़

अवैध शराब, 36 गिरफ्तार
25-Mar-2026 7:52 PM
अवैध शराब, 36 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 25 मार्च।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के विरुद्ध रविवार 22 मार्च से तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इस सघन अभियान के दूसरे दिन भी पुलिस ने जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 35 आबकारी प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ शराब के साथ देशी-अंग्रेजी कुल 919 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपए है।  
अभियान के दूसरे दिन छाल थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई, जहां ग्राम बेहरामार में रेड कार्रवाई कर अवैध शराब निर्माण के पूरे सेटअप को ध्वस्त किया गया। मौके से 530 लीटर महुआ शराब जब्त की गई तथा करीब 1000 किलो महुआ पास को नष्ट किया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

सिन्टेक्स टंकी में छुपा रखी थी शराब
छाल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम बेहरामार में रेड कर मौके पर आरोपी जयपाल राठिया पिता कोलसिंह राठिया (40) को गिरफ्तार किया। आरोपी जयलाल राठिया ने गांव के प्रदीप बेहरा द्वारा अवैध शराब निर्माण करना बताया जो पुलिस रेड की सूचना पर फरार हो गया था। पुलिस ने मौके से 400 लीटर सिन्टेक्स टंकी में, 120 लीटर जरीकेन में तथा 10 लीटर बोतलों में भरी कुल 530 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। छाल पुलिस ने आरोपी जयलाल राठिया को गिरफ्तार का रिमांड पर भेजा है और फरार आरोपी प्रदीप कुमार बेहरा की तलाश जारी है।
चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम बरलिया में आरोपी जगदीश सारथी (56) से 51 लीटर तथा ग्राम नवापाली में आरोपी अजय चौहान(22) से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की।

ओडिशा से ला रहे थे शराब
पुसौर पुलिस ने ग्राम तरडा में घेराबंदी कर आरोपी जयकुमार यादव पिता वेणुधर यादव (35) एवं देमति साव पति महेन्द्र कुमार साव (38) को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 100 पाउच (18 लीटर) महुआ शराब जब्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी तोरन साव निवासी ग्राम औरदा को 5.40 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया।

घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम कोनपारा में आरोपी राजेश चौहान(22) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसे वह ढाबा में बिक्री हेतु छिपाकर रखा था। वही ग्राम टेरम जुनाडीह में आरोपी दिलबोध राठिया (58 साल) से 15 लीटर एवं ग्राम करीकछार में आरोपी हेमलाल राठिया से 70 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई की गई है ।

पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गुडगुड में आरोपी एतवार सिंह राठिया (45) से 12 लीटर तथा ग्राम तराईमाल में आरोपिया कुमारी उरांव पति सहेश लाल उरांव उम्र 36 वर्ष से 6 लीटर महुआ शराब जब्त की।
भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम गिण्डोला में आरोपी मनोहर राठिया(40)  तथा ग्राम कुर्रूभाठा में आरोपी शगंगोली लाल रावत (55) के कब्जे से कुल 14 लीटर महुआ शराब जब्त की।
खरसिया पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी श्यामलाल केंवट (33) से 9 लीटर, संजय तुरी (36) से 10 लीटर तथा नारायण प्रसाद तुरी (27) से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की। वहीं तमनार पुलिस ने ग्राम महलोई में आरोपी लोचन प्रसाद सिदार (37) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसे वह पाउच में परिवहन कर रहा था।


अन्य पोस्ट