रायगढ़

तोलगे पहाड़ी के जंगल में अज्ञात लाश मिली
23-Mar-2026 6:42 PM
तोलगे पहाड़ी के जंगल में अज्ञात लाश मिली

रायगढ़, 23 मार्च। तमनार थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत हिंझर के अंतर्गत बंजारी मंदिर के पास तोलगे पहाड़ के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में शव देखे जाने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे लोगों के अनुसार शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे दुर्गंध भी फैलने लगी थी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट