रायगढ़

ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार की मौत, चक्काजाम
01-Feb-2026 9:38 PM
ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार की मौत, चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 1 फरवरी। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुंकराडिपा-मिलुपारा रोड पर कल दोपहर एक सडक़ हादसा सामने आया है। जिंदल स्कूल के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करीब दोपहर 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर तमनार पुलिस मौके पर पहुंची है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान निरंजन सेठ उर्फ गोल्डी (उम्र लगभग 27 वर्ष) निवासी लिबरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निरंजन अनुप रोड कैरियर ट्रांसपोर्टर में कार्यरत था और ड्यूटी के दौरान कहीं जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोशित होकर सडक़ पर चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर तमनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है।  फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट