रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 मई। पूंजीपथरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेडख़ानी करने वाले को पॉक्सो एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेजा गया है।
छेडख़ानी की घटना को लेकर 11 मई को थाना पूंजीपथरा में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि 11 मई के सुबह करीब 11 बजे अपनी दो बेटियों को गांव के किराना दुकान सामान खरीदने भेजी थी। कुछ देर बाद गांव की महिलाएं छोटी लडकी को लेकर घर आई और बताई कि रुपनाधाम प्लांट में काम करने वाला जितेंद्र बरेठ बाजार चौंक के पास गंदी नियत से बालिका के साथ छेडख़ानी कर रहा था।
बालिका की मां के रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में आरोपी पर धारा 354ए 354 आईपीसी 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध कायम कर पुलिस टीम तत्काल आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
आरोपी जितेंद्र कुमार बरेठ (25) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है।


