रायगढ़

कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा की मशाल रैली
13-Nov-2022 4:44 PM
कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा की मशाल रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 सारंगढ़, 13 नवंबर
। युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सारंगढ़ कांग्रेस ने  भारत जोड़ो पदयात्रा की मशाल रैली निकाली। जिसमें विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे वरिष्ठ नेता सूरज तिवारी समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ युवा कांग्रेस एनएसयूआई के नेता  शमिल हुए।

सारंगढ़ कांग्रेस द्वारा आज  भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ मशाल रैली निकाल कर किया गया। भारत जोड़ो यात्रा की मशाल रैली सारंगढ़ कांग्रेस कार्यालय से निकल कर नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होकर भारत माता चौक पहुंची तत्पश्यात रैली का समापन कॉन्ग्रेस कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूरज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, ब्लॉक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष पुरषोत्तम साहू, पूर्व अध्यक्ष संजय दुबे , जनपद उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े , शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य अनिका विनोद भारद्वाज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल, किसान कांग्रेस प्रमोद मिश्रा, यूवा मितान क्लब समन्वयक महेंद्र गुप्ता, सेवादल नेत्री मंजुलता आनन्द, मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे, जिला उपाध्यक्ष राजकमल अग्रवाल, यूवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शुभम बाजपेयी, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, शंकर चंद्रा, बीडीसी प्रतिनिधि विनोद भारद्वाज, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, व्यापारी नेता संतोष बंसल, जिला महासाचिव हेमंत चंद्रा, उपाध्यक्ष राजेंद्र वारे, महासचिव रामेश्वर चंद्रा, अमर बब्बन, हर्ष यादव, रामसिंह ठाकुर, खगेश साहू, मुकेश साहू, धनेंद्र साहू, विजय यादव, योगेश मनहर, योगेश सोनवानी, सागर दीवान, विशाल आनंद, केशव टंडन, शुभम यादव, हेमंत चौहान , सिद्धू गोपाल, मिथलेश गोस्वामी, नवीन यादव, विकास मालाकार, अमर जांगड़े राजा रावत, अविरल यादव, सत्यम बाजपेयी, हरीश निषाद, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट