रायगढ़

लोइंग में धान खरीदी शुरू, किसान ने बेचा 20 क्विंटल धान
02-Nov-2022 4:54 PM
लोइंग में धान खरीदी शुरू,  किसान ने बेचा 20 क्विंटल धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़,  2 नवंबर।
रायगढ़ जिले के सेवा सहकारी समिति लोइंग के धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी शुरू हुई। टोकन जारी कर पूजा अर्चना कर किसानों, लोइंग सरपंच सूरत पटेल , सरपंच सियार पाली शेख  अनवर हुसैन की उपस्थिति में धान खरीदी शुरू की गई। ग्राम जुर्डा के किसान मोतीलाल पटेल द्वारा 20 क्विंटल धान विक्रय किया गया जिसका तौल की गई। 

समिति प्रबंधक मनोहर प्रधान ने बताया कि इस धान खरीदी केंद्र में 1218 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है जिनका धान खरीदा जाना है। 25 हजार नए बारदाने व 3 हजार पीडीएस के बारदाने उपलब्ध है। पिछले वर्ष 50 हजार क्विंटल खरीद की गई थी इस बार 55 हजार क्विंटल तक का लक्ष्य है। 

 केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य 1240 रुपये मोटा व 1260 रुपये पतला धान के मूल्य निर्धारित किये गए हैं। धान विक्रेता मोतीराम पटेल ने बताया कि 2040 रुपये समर्थन मूल्य बहुत ही कम है कम से कम 2600 रुपये मिलने चाहिए।
 

किसान ने यह भी बताया कि 15 नवम्बर के बाद ही धान कट पाएंगे अभी छोटा कम दिन में पकने वाला 20 क्विंटल ही काटा था जिसे लेकर समिति में बेचने आया हूं। राज्य सरकार द्वारा बोनस दिये जाने पर ही धान की वास्तविक लागत की पूर्ति हो सकेगी। मोतीराम ने बताया कि 15 नवम्बर के बाद ही धान कटाई प्रारंभ होगी अभी धान पक नही पाए हैं। छोटे किस्म के धान की कटाई चल रही है।

 


अन्य पोस्ट