रायगढ़

अमृत मिशन पानी का बिल बजरंगबली के नाम जारी करने के बाद मुश्किल में निगम
21-Oct-2022 10:05 PM
अमृत मिशन पानी का बिल बजरंगबली के नाम जारी करने के बाद मुश्किल में निगम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 21 अक्टूबर। निगम प्रशासन द्वारा हिंदुओं के आराध्य बजरंग बली को नोटिस देने के मामले में भाजपा का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दोपहर भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल निगम गया और आयुक्त पर तीखी टिप्पणी की।

कौहाकुंडा में भगवान शिव के नाम दिए गए नोटिस का स्मरण दिलाते हुए भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा-इस गलती से भी प्रशासन ने कोई सीख नहीं ली और पुन: ऐसी गलतियां दोहराई जा रही है। हिंदुओं के लिए भगवान राजनीति नहीं बल्कि आस्था का विषय है। भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदुओं के देवताओं से नफरत करने का आरोप भी लगाया।

भाजपा ने कहा इस अपमान हेतु दोषी पर कार्रवाई की जाए। दोषियों को नोटिस देने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा यह केवल दोषियों को बचाने की कवायद है।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,कौशलेष मिश्रा,महेश कंकरवाल शीनू राव, अशोक यादव, दिबेश सोलंकी, मनीष शर्मा, राघवन सिंह,खुलू सारथी,ज्ञानेश्वर सिंह, डिग्रीलाल साहू,रंजू संजय,ओंकार तिवारी, मीतेश शर्मा, निरंजन साहू, अधीश रतेरिया, आकाश शर्मा, निकुंज शर्मा, हेमकांत साहू, कुंदन दीवान , श्रीअंश ठाकरे सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


अन्य पोस्ट