रायगढ़
वृंदावन में आयोजित होगा कार्यक्रम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 अक्टूबर। रायगढ़ घराने की प्रख्यात कत्थक गुरु तब्बू परवीन 14,15 एवं 16 अक्टूबर को वृंदावन में होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेंगी।
उक्त महोत्सव में जहाँ शास्त्रीय नृत्य,गायन,सस्वर पाठ, नाट्यकला,वाद्यकला, चित्रकला, हस्तशिल्प, कथारचना, निबंध आदि कलाओं से जुड़ी प्रतिभाएँ अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगी, वहीं नृत्य गुरु तब्बू परवीन एवं इनके शिष्यगण जिसमे विभूति शर्मा, सताक्षी सोनी, ईशा केशरवानी,अदिति होता,अनुजा बाजपाई, अनिन्दिता कांजले कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देंगे।
14 से 16 अक्टूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में भारत सहित विदेश के जाने माने संगीत संस्थान हिस्सा लेंगे। आयत कत्थक डांस एकेडमी के ये सभी बच्चे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों में अपनी प्रस्तुति भुवनेश्वर कोलकाता दुर्ग पुरी कटक रायगढ़ अन्य अलग अलग मंचों में दे चुके हैं।


