रायगढ़

सात सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपाईयों ने किया चक्काजाम
14-Sep-2022 4:18 PM
सात सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपाईयों ने किया चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी मंडल छाल एवं क्षेत्रवासियों ने छाल से धरमजयगढ़ खरसिया और घरघोड़ा के खस्ताहाल सडक़ों के निर्माण सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को खेदापाली चौक में चक्काजाम किया।
कल भारतीय जनता पार्टी मंडल छाल के कार्यकर्ताओं ने अपने सात सूत्रीय मांगों को ले चक्काजाम किया,  जिसमें छाल से धर्मजयगढ़ छाल से खरसिया छाल से घरघोड़ा के सडक़ों को तत्काल मरम्मत कर चलने योग्य बनाया जाए, छाल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जाए, तहसील कार्यालय ने स्टॉप की कमी को पूर्ण किया जाए और राजस्व निरीक्षक का मुख्यालय बनाया जाए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए और महिला चिकित्सक की पदस्थापना की जाए ,छाल में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की जाए , एसईसीएल द्वारा ग्राम खेदापाली और बांधापाली के पूर्ण रकबा अधिग्रहित किया जाए व रेलवे में अधिग्रहित चंद्रशेखरपुर, खेदापाली, बांधापाली, पुसल्दा लोटन, चितापाली, कटाईपाली के ग्रामीणों को पुनर्वास की राशि तत्काल दी जाए।

भाजपा शासन के समय से निर्माणाधीन पुलिया महाराजगंज मुनुंद अति शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
जिला भाजपा के महामंत्री अरुणधर दीवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोयले की रॉयल्टी का 30: डीएमएफ फंड में आता है तो उस राशि का उपयोग उस क्षेत्र के सडक़ों के लिए क्यों नहीं किया जाता, यहाँ की जनता क्यों धूल खाए सडक़े नही सुधरी तो भाजपा आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट