रायगढ़
सडक़ सुधारने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू की पदयात्रा
14-Sep-2022 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
20 को पहुंचेंगे रायगढ़, सौंपेंगे ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 सितंबर। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रविभगत के द्वारा आज दोपहर 2 बजे लैलूंगा से सडक़ सुधार हेतु पदयात्रा प्रारंभ किया जा रहा है, इस पद यात्रा को करते हुए वह 20 सितंबर को रायगढ़ पहुंचेंगे एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे।
भाजयुमो के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के इस पदयात्रा का सफल बनाने के लिये भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल, भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा, समस्त प्रकोष्ठ एवं मंडल में निवासरत समस्त भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


