रायगढ़

आम आदमी पार्टी ने निकली बाइक रैली
27-Aug-2022 4:34 PM
आम आदमी पार्टी ने निकली बाइक रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 27 अगस्त।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रायगढ़ में अब आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गयी है। पिछले दो महीनों से गांव और मोहल्लों में जा-जाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता से मिलकर उनको जोडऩे का काम कर रहे हैं।
कल रायगढ़ में छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी सहित शीर्ष के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आव्हान पर आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से देशभर के लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। कई राज्यों में आप अन्य राजनीतिक दलों के सामने प्रतिद्वंदी के रूप में भी खड़ी हो रही है।
आप संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना अब हमारा मिशन है। आइए, मिलकर भारत को नंबर-1 बनाते हैं। इसके लिए हमें देश में सबको अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होंगी। हर युवा को रोजगार, हर महिला को सम्मान व सुरक्षा और किसानों को फसल का पूरा दाम देना होगा।
 


अन्य पोस्ट