राजनीति

हिमाचल के पूर्व सीएम की पत्नी का कोरोना पॉजिटिव होने के बाद निधन
29-Dec-2020 8:00 PM
हिमाचल के पूर्व सीएम की पत्नी का कोरोना पॉजिटिव होने के बाद निधन

शिमला, 29 दिसम्बर | हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी शैलजा का मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से एक अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टरों ने कहा कि इससे पहले वह जांच में कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। उनका कांगड़ा जिले के टांडा में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में उनके पति और परिवार के सदस्यों के साथ इलाज चल रहा था। उन्हें 27 दिसंबर को भर्ती कराया गया था, जहां वह अपने पति, सुरक्षाकर्मी और अन्य स्टाफ के साथ कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।

डॉक्टरों ने कहा कि एक दिन पहले वायरस की वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की कोशिश की गई थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार 1977 और 1990 में हिमाचल के मुख्यमंत्री बने थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया था।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शोक संदेश में कहा कि राज्य ने एक एजुकेशनलिस्ट लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गो के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शैलजा को एक महान आत्मा और आध्यात्मिक झुकाव वाले आदर्श गृहिणी के रूप में वर्णित किया।  (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट